Press "Enter" to skip to content

मछलियों का शिकार करने से रोका तो गुस्साए शिकारियों ने कर दी युवक के साथ मारपीट

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के खिरिया पुनावली तालाब में चल रहे मछलियों का शिकार रोकने वाले युवक के साथ शिकारियों ने मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी आरोपियों द्वारा दी गई जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
फरियादी संतोष पुत्र पुन्नालाल पाल निवासी डामरोन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी दामोदर परिहार, बड़े परिहार, धर्मेंद्र परिहार और गोविंद सिंह परिहार निवासी खिरिया पुनावली वहां स्थित तालाब में अवैध रूप से मछलियों का शिकार करते हैं। कल आरोपी मछलियों का शिकार कर रहे थे तभी उसने आरोपियों को वहां जाकर रोका तो आरोपियों ने उसे पकड़कर मारपीट कर दी। जिससे उसके यहां काफी चोटें आई हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!