अवैध शराब सहित युवक को दबोचा

शिवपुरी। करैरा पुलिस ने कल दोपहर टीला रोड़ से एक आरोपी राहुल पुत्र कल्याण सिंह बुंदेला निवासी पंचवटी कॉलोनी निशातपुरा भोपाल को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से पुलिस को एक कैन में भरी 70 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी उक्त शराब गांव में बेचने का कार्य करता है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 14 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


संबंधित खबरें