
शिवपुरी। बदरवास के अंबेडकर पार्क के पास एक सूने मकान को चोरों ने निशाने पर लेकर वहां से 25 हजार रूपए नगद और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी कल सुबह मकान मालिक को उस समय लगी जब वह अपने घर पर पहुंचा। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने जाकर दर्ज करा दी।
पवन पुत्र नारायण प्रसाद जाटव निवासी अंबेडकर पार्क के पास बदरवास 22 जून को अपने परिवार के साथ कस्बे से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसने अपने मकान में ताला लगा दिया था। इसी बीच कोई अज्ञात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गया जहां चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के बाले सहित चांदी की पायलें, बिछुड़ी और 25 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। कल सुबह पवन अपने परिवार के साथ घर वापस आया तो उसे मकान का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं कमरों में सामान बिखरा पड़ा था जिससे वह समझ गया कि उसके यहां चोरी हुई है तुरंत ही उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी और थाने जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment