Press "Enter" to skip to content

दिनारा पुलिस ने दो कट्टू वाहन पकड़े, डेढ़ लाख कीमत के 13 मवेशी मुक्त कराये

थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव की सक्रिय कार्यवाही

केके पत्रकार
दिनारा- दिनारा पुलिस ने शनिवार की सुबह दो कट्टू वाहन में क्रूरता पूर्वक भरे 1 लाख 50 हजार कीमत के 13 मवेसी मुक्त कराये दिनारा थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव ने बताया कि सघन चैकिंग के दौरान दो कट्टू वाहन पिछोर  से झांसी को जा रहे थे जिन्हें पिछोर तिराहा दिनारा पर रोक कर चेक किया तो एक पिकअप वाहन एमपी 067 जी 0603 के चालक नईम पुत्र मुंशी खा उम्र 35 वर्ष निवासी खिरिया सहरई गरेठी थाना पिपरई जिला अशोकनगर के कब्जे से 71 हजार कीमत की 6 भैसे एवं दूसरे पिकअप वाहन एमपी 67 जी 0751 के चालक जैन साहब पुत्र धन्नालाल यादव उम्र 35 वर्ष निवासी विजलाई थाना कचनार जिला अशोकनगर के कब्जे से 79 हजार कीमत की 4 भैसे,2 पड़ा,एक पड़िया सहित 7 मवेसी मुक्त कराये दोनों वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला कायम किया उपरोक्त कार्यवाही में दिनारा थाना प्रभारी डॉ संतोष यादव, एएसआई संजय भगत,प्रधान आरक्षक ताराचन्द्र सागर,आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह,विशाल भार्गव,पीकेश,प्रतिपाल सिंह,सैनिक धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!