
दिनारा । दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितीपुर में रहने वाले गजेन्द्र लोधी पुत्र कल्लूराम लोधी ने बीती रात्रि अपनी ससुराल कुचलौन में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गजेन्द्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए झांसी ले जाया रहा था, किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। विगत कुछ दिन पूर्व से उसकी पत्नी मायके कुचलौन में थी और कल गजेन्द्र भी अपनी ससुराल पहुंच गया और रात्रि में उसने जहरीने पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।










Be First to Comment