पति, सास, ससुर पर केस दर्ज

शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे फतेहपुर पर 30 जून को एक महिला की फांसी के फंदे पर लाश मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आया कि महिला की हत्या दहेज के लिए की गई है। जिस पर पुलिस ने मृतक महिला के पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुरेशचंद्र ने की।
जानकारी के अनुसार कल्पना की शादी 29 अप्रैल 2017 को खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे फतेहपुर पर रहने वाले रिंकू कुशवाह के साथ हुई थी। मृतिका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति रिंकू, ससुर अतरसिंह, सास रूबी कुशवाह आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। कल्पना ने मामले की जानकारी पिता को दी जिस पर पिता ने रिंकू व उनके परिजनों को समझाईश दी। इसके बाद कुछ दिनों तक ठीक चलता रहा। फिर एक दिन सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है। मामले में परिजनों ने थाने में दहेज प्रताडऩा की शिकायत दर्ज करवाई। जहां मामले की जांच करने के बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुरेशचंद ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।







Be First to Comment