
बदरवास। बदरवास नगर की हम बात कर रहे है यहां पात्र लोगों के पास न तो बीपीएल कार्ड है और न ही रहने को मकान। ऐसे लोग आज भी बदरवास में कच्चे मकानों में एवं खुले में शौच को जाने को मजबूर है। बदरवास नगर में करीब 25 प्रतिशत ऐसे लोग है जिन्हे अभी तक न तो रहने को मकान है, न शौचालय की व्यवस्था और न ही खाद्यान के लिए बीपीएल कार्ड और न ही पेंशनो का लाभ मिल पा रहा है। बदरवास नगर परिषद में मौजूद भ्रष्ट लोगो के द्वारा चहेते लोगो को लाभ देने के लिए कुटीरो, शौचालयो एवं बीपीएल कार्ड से खाद्यान का लाभ दिया जा रहा है जो लोग इसकी पात्रता भी नही रखते। यदि कुटीरो, बीपीएल कार्ड एवं शौचालयो की जांच करा ली जाये तो संबंधित अधिकारियो से लेकर इन्हे लाभ देेने बालेे लोगो को शायद भगवान भी नही बचा सकता।







Be First to Comment