Press "Enter" to skip to content

भ्रष्ट नेता और कमीशनखोर अधिकारियों की भेंट चढ़ा बदरवास का विकास कार्य

50-50 प्रतिशत कमीशन देने वालें ठेकेदारों को दिया जाता है कमीशन

बदरवास- कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले तहसील मुख्यालय बदरवास की हम बात कर रहे है। शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने बाले आठ ब्लॉको की हम बात करें तो जिले के आठ ब्लॉको के अंतर्गत आने बाली नगर परिषदो में बदरवास नगर परिषद में विकास की बात तो दूर यहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही हैं। स्वच्छ मार्ग, नाली निर्माण, शौचालय तथा आवागमन के रास्ते तक बदरवास के लोगों को दूर की कौड़ी साबित हो रहे हैं। इसे हम बदरवास के लोगो का दुर्भाग्य कहे या भ्रष्टï नेताओ की मिली भगत जो कि अपने चहेते लोगो को लाभ देने के लिए नगर परिषद की स्थापना से लेकर आज तक एक भी ऐसा कार्य नगर में नहीं करा पाये। जहां नगर के बच्चे एवं बुजुर्ग दो पल शांति के साथ बिता सके। बदरवास नगर परिषद का रिकॉर्ड खंगाला जाये तो यहां चंद कमीशन देने बाले या 50-50 प्रतिशत पर कार्य कराने बाले चंद ठेकेदारों से ही कार्य किराये जाते है। यहां निर्माण कार्य से लेकर कुटीरो, शौचालयों, दुकान आवंटनों से लेकर बीपीएल कार्ड एवं पेंशन जैसे मामलों में पात्र लोगो की जगह अपात्र एवं चहेते लोगो को लाभ दिये गये। बदरवास नगर के बारई मार्ग से लेकर हनुमान कॉलोनी एवं नगर के अन्य कॉलोनियों की यहां दशा है कि मोहल्ले के लोगो का घर तक सुरक्षित पहुंचना भी संभव नही है। बारई मार्ग पर प्रति दिन एक नही बल्कि ऐसे अनेक मामले दिखाई दे जायेगे। जहां आम राहगीर मोहल्ले बालो से लेकर गाइक से गुजरने बाले लोग रोड पर जमा दल दल में दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!