
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बांसखेड़ी से तीन महीने पहले एक 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। मामले में परिजनों ने गांव के ही रहने वाले युवक राकेश पुत्र सिद्घार्थ आदिवासी पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। रविवार को एसपी को मुखबिर से सूचना मिली कि अपहृत किशोरी शिवपुरी की तरफ आ रही है। एसपी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया, जहां थाना प्रभारी अनीता मिश्रा ने टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां से किशोरी व आरोपित युवक राकेश को गिरफ्तार कर लिया।







Be First to Comment