सर्पदंश से बालिका की मौत

शिवपुरी। दिनारा के ग्राम थनरा में बीते रोज घर में सो रही एक 12 वर्षीय बालिका कृष्णा पुत्री नंदकिशोर जाटव को सांप ने काट खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतिका के चाचा बृजकिशोर पुत्र नत्थूराम जाटव ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने बालिका का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया।