Press "Enter" to skip to content

कोलारस, पोहरी और करैरा एसडीओपी के स्थानांतरण

कोलारस में आशाराम वर्मा, पोहरी में दिनेश सिंह बैस और करैरा में रत्नेश सिंह तोमर होंगे एसडीओपी

शिवपुरी। राज्य पुलिस सेवा में पदस्थ एसडीओपी रैंक के प्रदेशभर विभिन्न अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची गृह विभाग ने जारी कर दी है जिनमें शिवपुरी के कोलारस में पदस्थ एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया, पोहरी में अशोक घनघोरिया और करैरा में बद्री प्रसाद तिवारी का नाम शामिल है। सुजीत सिंह भदौरिया को कोलारस से पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है जबकि बद्री प्रसाद तिवारी को करैरा से गुना हुआ है। उनके स्थान पर ग्वालियर से रत्नेश सिंह तोमर की पदस्थापना की गई है। जबकि कोलारस में सुजीत सिंह भदौरिया के स्थान पर मुंगावली के एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को नियुक्त किया है वहीं पोहरी में बामौर से स्थानांतरित होकर आए दिनेश सिंह बैस को पोहरी की कमान सौंपी गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!