Press "Enter" to skip to content

खेल मंत्री ने 200 गरीब महिलाओं को बांटे नि:शुल्क गैस कनेक्शन

शिवपुरी। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 200 गरीब परिवारो की महिलाओ को पूरे मान सम्मान के साथ आज गैस कनेक्शन सहित गैसचूल्हा, रेगुलेटर एवं गैस टंकी नि:शुल्क प्रदाय कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
मानस भवन शिवपुरी में आयोजित उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण कार्यक्रम में विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी एल.के.पाण्डे सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और महिलाएं एवं गैस एजेसिंयो के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने गैस कनेक्शन वितरण कर प्रत्येक महिला के पास जाकर शुभकामनाएं दी और उनका एवं उनके परिवार का कुशलक्षेम भी पूछा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू करने का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को है। उन्होंने कहा कि लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाने में महिलाओं को जो कष्ट एवं परेशानी होती है, उसे महसूस कर धूंए से निजात दिलाने हेतु प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू की। जिसके माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर गैस चूल्हा रेगुलेटर एवं गैस टंकी प्रदाय की जा रही है। श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने योजना के तहत महिलाओं को जिस मानसम्मान के साथ गैस कनेक्शन एवं अन्य सामग्री प्रदाय करने हेतु जो बेहतर व्यवस्था की गई है, उसके लिए जिला प्रशासन की भी सराहना की। उन्होंने प्रत्येक महिला से चर्चा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में गैस कनेक्शन, चूल्हा प्रदाय करना सरकार का अहम् कदम है। महिलाए नि:शुल्क गैस कनेक्शन चूल्हा प्राप्त कर काफी खुश थी। उन्होंने प्रधानमंत्री सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!