झमाझम बारिश के बाद बिलौआ नाला ओवरफ्लो, 30 गांवों का संपर्क टूटा, पुलिस गार्ड किया तैनात

शिवपुरी। सावन की महीने की शुरुआत में बारिश का दौर थम गया था। इंतजार के बाद फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले भर में बुधवार को बारिश हुई। इस दौरान पोहरी क्षेत्र के छर्च में बिलौआ नाला ओवरफ्लो हो गया। जिससे 30 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। यहां दोपहर 12 बजे से नाला ओवरफ्लो होने की वजह से बिलौआ नाले पर छर्च थाना पुलिस द्वारा दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। देर रात्रि तक रपटे के ऊपर से पानी बहता रहा। वहीं शहर में दिन और रात में बारिश रुक-रुककर जारी रही। जिले के कोलारस, बदरवास, पोहरी, खनियाधाना, बैराड़, करैरा, नरवर, रन्नौद सहित अन्य स्थानों पर बारिश होने की सूचना है।