
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के द्वारा खनियाधाना रामजानकी मंदिर से कलश चुराने वाले अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए 10000 रू का ईनाम घोषित किया गया था , पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ईनाम राशि बड़ाए जाने संबंधी अनुशंसा किए जाने पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन,ग्वालियर अंशुमन यादव ने ईनाम की रकम 10000 रू से बड़ाकर 30000 रू कर दी है । जो कोई भी व्यक्ति खनियाधाना रामजानकी मंदिर से कलश चुराने वाले अज्ञात आरोपियों की पतारसी या गिरफ्तारी करवाने में पुलिस की मदद करेगा उसे 30000 रू ईनाम पुलिस विभाग के द्वारा दिया जावेगा।






Be First to Comment