शिवपुरी। आज से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की ए कंपनी में 35वीं बटालियन एनसीसी शिवपुरी द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया गया। ए कंपनी के एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना के अनुसार सत्र 2018-19 हेतु भर्ती रैली का आयोजन महाविद्यालय परेड ग्राउण्ड पर प्रात: 10 बजे से किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को उनकी शारीरिक योग्यता व शैक्षणिक योग्यता के आधार पर एनसीसी में प्रवेश दिया गया। भर्ती हेतु 35 बटालियन एनसीसी शिवपुरी से नायब सूबेदार डीके त्रिपाठी तथा सूबेदार हरजिन्दर सिंह ने छात्रों का शारीरिक परीक्षण किया तथा एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर ए कंपनी की सीनियर कैडेट अर्पित सैन, अंशुमन पुरोहित, जयसिंह, प्रांजल निगम, धैर्य आदि भी उपस्थित रहे।



