Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी, कोलारस और पिछोर के ब्लॉक अध्यक्ष किए घोषित

सिद्धार्थ लढ़ा और शैलेन्द्र टेड़िया बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष 

शिवपुरी। लम्बे समय के बाद आखिरकार कांग्रेस ने शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चार-चार ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। पहली बार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में दो ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। अभी तक शहर में एक अध्यक्ष हुआ करता था। पोहरी और करैरा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा होना अभी बांकी है। 
कल देर रात पीसीसी ने प्रदेश में कई जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की। इस तारतम्य में शिवपुरी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। अभी तक शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ लढ़ा काबिज थे। कांग्रेस के चुनाव में सिद्धार्थ लढ़ा यथावत रखे गए हैं उन्हें शिवपुरी दक्षिण से ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है जबकि शिवपुरी उत्तर से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र टेड़िया की नियुक्ति हुई है। शिवपुरी ग्रामीण अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक स्व. जगदीश वर्मा के सुपुत्र प्रद्युम्र वर्मा का निर्वाचन हुआ जबकि खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वीरसिंह लोधी की ताजपोशी हुई है। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कोलारस शहर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मण्डी अध्यक्ष भरत सिंह चौहान की नियुक्ति हुई जबकि पड़ोरा ब्लॉक अध्यक्ष पद ्रपर सीताराम रावत के सुपुत्र धर्मेन्द्र रावत का निर्वाचन हुआ है। बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रभान सिंह यादव के सुपुत्र योगेन्द्र यादव की नियुक्ति की गई है जबकि रन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष शिवनंदन पडरया को बनाया गया है। पिछोर विधानसभा क्षेत्र में पिछोर से निवर्तमान अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर की पुन: नियुक्ति हुई है जबकि मोहम्मद सलीम खान को खनियांधाना ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। बामौर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर त्रिलोक सिंह और भौंती ब्लॉक अध्यक्ष शंकर कुशवाह को बनाया गया है। निर्वाचित सभी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस की गुटबाजी में सिंधिया खेमे के माने जाते हैं। 

बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष ने स्व. सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद

बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष पर योगेन्द्र चंद्रभान यादव की नियुक्ति होने पर वह सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उनका सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी राजेन्द्र शर्मा आदि ने स्वागत किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!