
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में गुटबाजी के चलते ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा को टाल दिया गया। सूत्र बताते हैं कि इस विधानसभा क्षेत्र में पोहरी से श्री यादव को ब्लॉक अध्यक्ष बनाना तय किया गया था, लेकिन पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला उनके पक्ष में नहीं थे। इसके अलावा बैराड़ और सुभाषपुरा में विवाद नहीं था। सुभाषपुरा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर अवतार सिंह गुर्जर की नियुक्ति होनी थी, लेकिन पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विवाद के चलते पूरे विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो सकी। करैरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक शकुन्तला खटीक और पार्टी में उनके विरोधियों के विवाद के चलते ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई। इस विधानसभा क्षेत्र में करैरा, नरवर, दिहायला और दिनारा में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होना है।






Be First to Comment