Press "Enter" to skip to content

सिंध नदी उफान पर, भड़ौता पुल के ऊपर से निकला पानी

file photo

शिवपुरी। सिंध नदी में बीती देर शाम से उफान आना शुरू हो गया है। आसपास के इलाके में जोरदार बारिश के बाद यह हालात बने हैं। कोलारस अनुविभाग के ग्राम भडौता से गुजरी सिंध नदी के पुल पर पानी बह रहा है। जिसके नतीजे में आवागमन ठप हो गया है। लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंध नदी उफान पर है। इसके कारण भडौता सहित गांव की निचले पुल पुलियाओं के ऊपर भी सिंध बह रही है। लेकिन लोगों को चेतावनी देने के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं किए गए हैं जिससे कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!