Press "Enter" to skip to content

शौच की कहकर घर से निकले कैंसर पीडि़त ने लगाई फांसी

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत बत्तु पुत्र हल्के राम बाथम उम्र 58 वर्ष  निवासी ग्राम बरोदिया कल अलसुबह 5 बजे शौच जाने की कहकर घर से निकला और उसने गांव के खेरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बत्तु लंबे अर्से से कैंसर की बीमारी से परेशान था। जिससे वह तनाव में रहता था। परिजनों ने बताया कि वह सुबह शौच जाने की कहकर निकले और उन्होंने खलियान में लगे आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली जिससे उनकी मौत हो गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!