Press "Enter" to skip to content

महिला को शादी के 6 साल तक संतान नहीं हुई तो तानों से तंग आकर की आत्महत्या

पिता ने लगाया आरोप कहा-संतान न होने के कारण ससुराल देते थे ताने

शिवपुरी। जिला अस्पताल में बीती रात 8 बजे रचना पत्नी सुनील धाकड़ निवासी गुरुकुदवाया की मौत की मौत हो गई। सुबह जहर गटकने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए थे, जहां उसने दम तोड़ दिया। रचना के पिता हरिओम धाकड़ और मां जानकी का आरोप है कि 6 साल पहले रचना की शादी सुनील से की थी, लेकिन अब तक वह मां नहीं बन सकी। नतीजे में ससुरालीजन उसे ताने दिया करते थे। यह बात रचना ने कई बार बताई और कहा था कि सुनील और उसके परिवारवाले संतान न होने पर उसे छोड़ देने की धमकी देते हैं। बकौल पिता गुरुवार सुबह भी रचना ने रोते हुए उसे फोन किया था। बाद में जहर गटकने की जानकारी मिली। परिजन पहले रचना को निजी अस्पताल लेकर गए बाद में जिला अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई। रचना की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। रचना की बहन अनीता भी जिला अस्पताल में रो रही थी। अनीता ने सुनील का हाथ पकड़कर उसकी बहन वापस लौटाने की रट लगा रखी थी। बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे थे। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। इधर पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!