जिला प्रभारी लालसिंह आर्य एवं विवेक जोशी के आतिथ्य में सम्पन्न होगी जिला बैठक
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अर्थ संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक कृष्णमुरारी मोघे के नेतृत्व में अर्थ संग्रह का अभियान 12 अगस्त को एक साथ प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों में सामूहिक रूप से आरंभ होगा। जिसके लिए सभी जिलों में दो प्रभारी नियुक्त किये गए है जिसमे शिवपुरी जिले के प्रभारीद्वय श्री लालसिंह जी आर्य मंत्री म प्र साशन,श्री विवेक जोशी जी ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी जी के आतिथ्य एवं अर्थ संग्रह जिला प्रभारी पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश खटीक जी की अध्यक्षता में अर्थ संग्रह अभियान शुभारम्भ एवं जिले की बैठक भाजपा कार्यालय पर 12 अगस्त दोपहर 3 बजे रखी गयी है जिसमे नगर में निवासरत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी,विधायक,पूर्व विधायक,नगर मंडल कार्यकारिणी,पार्षद,अर्थ संग्रह मंडल प्रभारी ,मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ट के जिला संयोजक अपेक्षित रहेंगे सभी अपेछित कार्यकर्ता समय पर अपनी उपस्तिथि सुनिश्चित करे।






Be First to Comment