
शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं हर्षोउल्लास के साथ जिले में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त 2018 को पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में प्रात: 9:00 बजे से आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रात: 9:00 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की रिहर्सल शुरू हो गई है। पोलोग्राउण्ड शिवपुरी में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी, शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया जा रहा है।






Be First to Comment