
शिवपुरी। भौंती थाना की खोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बैरागड़ में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती विगत रात्रि 8 बजे अपने घर के आगे रास्ते में खड़ी हुई थी तभी पड़ोस में रहने वाले सजातीय युवक कल्लन पुत्र गलुआ ने आकर बुरी नीयत से उसे पकड़ लिया। कल्लन ने युवती के होंठ काट लिए जब युवती ने शोर मचाया तो युवक मौके से भाग निकला। कल युवती ने खोड़ चौकी पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment