
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र में तहसील के पीछे स्थित छात्रावास में विगत रात्रि अज्ञात चोर ने धाबा बोल दिया। चोर छात्रावास में रखे 6 पंखे एवं 60 फिट केबिल चोरी कर ले गया। चोरी गए सामान की कीमत 9 हजार रुपए आंकी गई है। छात्रावास के राधाकृष्ण पुत्र मातादीन जाटव ने चोरी की रिपोर्ट बैराड़ थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment