शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला में एक घर में पूरा परिवार सोता रहा और चोर घर में सफाई अभियान को अंजाम देते हुए लगभग 50 हजार रूपए मूल्य का सामान ले उड़े। चोरी गए सामान में सोने-चांदी के जेबरात शामिल हैं। सुबह परिजन जब जागे तब उन्हें इस चोरी की घटना का पता चला और उन्होंने थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार छोटू कुशवाह पुत्र विक्रम सिंह कुशवाह उम्र 20 साल निवासी कटरा मोहल्ला अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था और चोरों ने पास के दूसरे कमरे को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों को चुरा लिया।



