
शिवपुरी। आज रिश्ते कितने कलुषित और शर्मसार कर देने वाले हो गए हैं इसकी मिसाल तब मिली जब पिछोर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्ते के भाई आरोपी नरेन्द्र साहू निवासी टीला रोड करैरा ने शराब के नशे में छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ और नाबालिग युवती ने इस बात की शिकायत तत्काल अपने परिजनों को की और वह उसे लेकर पिछोर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ भादवि की धारा 354, 454 तथा 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर के नागेश्वर छावनी में निवासरत युवती अपने कमरे में जब पढ़ रही थी तो शराब के नशे में धुत्त रिश्ते में भाई नरेन्द्र साहू वहां आया और उसने धीरे-धीरे अपनी बहिन को छेड़ना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों को समझकर किशोरी चिल्लाई तो आरोपी भाग गया।






Be First to Comment