

शिवपुरी। शिवपुरी और ग्वालियर के सीमा क्षेत्र में स्थित सुल्तानगढ़ फॉल में फंसे 31 लोगों में से रेस्क्यू दल द्वारा आधा दर्जन लोगों निकाल लिया गया है, जबकि मौके पर सेना का हैलीकॉप्टर भी पहुंच गया है।
जानकारी के अनुसार सुल्तानगढ़ में 12 पर्यटकों के बहने और बड़ी संख्या में सैलानियों के फंसने की जानकारी मिलते ही शिवपुरी पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। रस्सों के सहारे गोताखोरों को पानी में उतारा, लेकिन बहाब अधिक होने के कारण वह प्रयास में सफल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि अभी तक 5 से 6 लोगों को ही बाजार निकाला गया है। ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन भी मौके पर पहुंच गए हैं।






Be First to Comment