
शिवपुरी। सुल्तानगढ़ फॉल में अचानक 12 लोग बहे थे उनके अलावा करीब 30 लोग बीच झरने में बनी चट्टान पर फंसे हुए हैं। बताया जा रहा हैकि इनमें से 12 लोगों को बचा लिया गया है। सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इसमें दो लोगों की डेड बॉडी मिल चुकी है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी मौके पर पहुंच चुके हैं। अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। बताया जा रहा है कि मौके पर जनरेटर मंगाया जा रहा है।






Be First to Comment