
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पिछोर एसडीओपी के मार्गदर्शन में पिछोर पुलिस ने बीती रात्रि एक बड़े जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल संचालक सहित पांच जुआरी भागने में सफल रहे। पुलिस ने जुआरियों के पास से 1 लाख 4 हजार 400 रुपए जब्त कर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर को बीती रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि हाजी होटल के पास में एक बड़ा जुए का फड़ संचालित हो रहा है। कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी श्री तोमर ने उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई हेतु मौके पर भेजा। पुलिस ने हाजी होटल के पास चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर तेजपाल पुत्र चंद्रभान सिंह चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सालौरा, राजेश पुत्र विजय सिंह गौर उम्र 43 वर्ष निवासी राजघाट कॉलोनी, नंदकिशोर पुत्र स्व. हरभजन कोल उम्र 30 वर्ष निवासी बड़ा बाजार पिछोर को पकड़ लिया जबकि हाजी होटल संचालक दानिश कुर्रेशी सहित संजीव लोधी, महेन्द्र लोधी, नीरज लोधी, दीपक पंडितजी लोग भाग में सफल रहे। पुलिस ने मौके से 1 लाख 4 हजार 400 रुपए जब्त किए। जुआरियों को पकडऩे में थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर, उनि अंशुल गुप्ता, उसनि नीरज राणा, प्रआ अरविंद यादव, मनजीत, आर. मांगीलाल, शंकर भावर का सराहनीय योगदान रहा।






Be First to Comment