Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग- रिश्वतखोर प्रिंसीपल को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

शिवपुरी। करैरा कस्बे में स्थित शासकीय कन्या उमावि के प्रभारी प्राचार्य आर.एस. गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लालाराम जाटव का करीब चार लाख के एरियर भुगतान के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसी शिकायत 13 अगस्त को लालाराम जाटव ने लोकायुक्त ग्वालियर पुलिस अधीक्षक से की। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।  लोकायुक्त द्वारा आवाज रिकॉर्ड करने के लिए टेप दिया गया। इसके बाद लालाराम का प्रभारी प्राचार्य से चार हजार में सौदा तय हुआ और आज रुपए देना तय हुआ। इसी के तहत लोकायुक्त ग्वालियर निरीक्षक पीके चतुर्वेदी और राजीव गुप्ता ने अपनी टीम के साथ प्राचार्य आरएस गुप्ता को चार हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। 

इनका कहना है

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यक लालाराम जाटव ने हमारे ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के यहां 13 अगस्त को प्रभारी प्राचार्य आरएस गुप्ता की एरियर के बदले में रिश्वत की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मुझे कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद दोनों की बातचीत की आवाज रिकॉर्ड कराई गई और आज आरएस गुप्ता को रिश्वत के साथ पकड़ा है। आर.एस गुप्ता ने रिश्वत की राशि अपने पेंट की जेब में रख ली थी। कार्रवाई अभी जारी है।

पीके चतुर्वेदी, निरीक्षक
लोकायुक्त ग्वालियर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!