Press "Enter" to skip to content

SP की खनन माफियाओं पर फिर बड़ी कार्रवाई, 3 डम्फर व एक डीजल पम्प किया जप्त

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरा से लगे बरूआ नाले से खनन माफियाओं के द्वारा रेत का अवैध खनन किया जा रहा है सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा एस.डी.ओ.पी. करैरा  रत्नेश तोमर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से अवगत करायें पर से एस.डी.ओ.पी. करैरा के निर्देशन में थाना प्रभारी अमोला उनि अजय सिंह गुर्जर हमराह फोर्स आर. अखिलेश शर्मा, सउनि चालक सतनाम बेदी एवं थाना प्रभारी करैरा निरी. प्रदीप वाल्टर हमराह फोर्स आर.मोहन, आर. संदीप, आर. अभयराज, आर.सोनू, आर. सतेन्द्र सिकरवार एवं चाौकी प्रभारी अमोलपठा सउनि प्रतापसिंह गुर्जर के मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान बरूआ नाला से ग्राम खेरा की ओर कच्चे रास्ते से 03 डम्फर आते हुए दिखे पुलिस टीम को देख कर ट्रक ड्रायवर ट्रक से कूदकर जंगल की तरफ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। मौके से 03 डम्फरों एवं 01 डीजल पम्प कुल कीमती लगभग 45 लाख को जप्त किया गया। बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन स्थान से चोरी एवं अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन किया जाने से भारतीय दण्ड अधिनियम की धारा 379,432 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 77,42 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 , मोटर  व्हिकल एक्ट की धारा 66/192ए के तहत प्रकरण कायम किया गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सम्पूण पुलिस टीम को बधाई दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!