शिवपुरी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और करोड़ों भारतवासियों के हृदय सम्राट अटल विहारी वाजपेयी देश मे बड़े बदलाव के महानायक रहे हैं । भाजपा नेता धैर्यवर्धन द्वारा जारी अपनी प्रतिक्रिया में कहा गया कि अटल जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज कॉरिडोर , हाइवेज के माध्यम से देश को विशालकाय सड़कों से जोड़ा अपितु प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से देश के लाखों गांवों को नवजीवन प्रदान किया । उन्होंने छत्तीसगढ़, उत्तराखंड , तेलंगाना, झारखंड आदि छोटे राज्य बनाये ताकि उपेक्षित क्षेत्रों का समुचित विकास तीव्र गति हो सके । धैर्यवर्धन के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जनक और महामानव अटल जी ने अमेरिका, चीन आदि देशों के भयंकर दवाव को दरकिनार करके पोखरण में परमाणु विस्फोट करके दुनिया की महाशक्तियों के समक्ष भारत के झंडे गाड़े थे । बच्चा बच्चा अटल विहारी की भावना के साथ वे हमारे हृदय में सदैव चिरस्मरणीय और मार्गदर्शक बने रहेंगे ।






Be First to Comment