शिवपुरी। विगत 15 अगस्त को सुल्तानगढ़ झरने में बहने वाले पर्यटकों के शवों को रेस्क्यू दल ने बरामद कर लिया है शव बरामद से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक व्यक्ति स्ट्रेचर से शव को नीचे धकेलता है इसी बीच एक पुलिसकर्मी उक्त स्ट्रेचर में लात मारता है और शव को स्ट्रेचर से जमीन पर गिरा देता है इसके बाद स्ट्रेचर को उठा लिया जाता है वीडियो में पुलिसकर्मी का अमानवीय चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है। मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं इसके अलावा बड़ी संख्या में आमजन भी मौके पर उपस्थित हैं।
अब देखना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।






Be First to Comment