
शिबपुरी-आज का दिन हम भारत बासियों के लिये बड़े हर्षोल्लास का दिन है आजादी के इस पर्व को हम सब को बड़े धूमधाम से मनाना चाहिये। उक्त उदगार पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार ने शिबपुरी ट्रक ट्रान्सपोर्ट यूनियन समिति के स्वतन्त्रता दिवस समारोह में व्यक्त किये। जिसमें मुख्यअतिथि श्री सिकरवार ने झण्डाबंदन कर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर सबको स्वतन्त्रता दिबस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने राष्द्रीय गीत गाया इसके बाद ट्रान्सपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी सूबेदार सिंह मुन्ना राजा, बाजिद अली, शहीद खान आदि ने श्री सिकरवार का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात सबने स्नेह भोज का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में यूनियन के सदस्यों के अलावा शहर के नेतागण, पत्रकारगण और तमाम बुद्धिजीवी उपस्थित थे।






Be First to Comment