Press "Enter" to skip to content

ससुरालीजनों की प्रताडऩा से तंग आकर बहू ने दर्ज कराया मामला

शिवपुरीे- खनियाधाना के ग्राम क्यारा में एक विवाहित महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पीडि़ता से विवाह के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे और ना देने पर उसकी मारपीट करते विगत माह आरोपियों ने पीडि़ता को मारपीट कर घर से भगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी यो के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 323, 34 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
पीडि़ता राजकुमारी उर्फ वर्षा लोधी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसका पति जितेंद्र लोधी अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उससे दहेज में एक लाख की मांग कर रहा है। कई बार उसने आरोपियों से दहेज की मांग पूरी ना करने की बात कही जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की विगत 24 अप्रैल को आरोपियों ने उसे घर से भगा दिया था इसके बाद वह अपने मायके आकर रहने लगी थी, लेकिन बीते रोज उसका पति जितेंद्र अपने परिवार के कमल सिंह राजकुमार कैलाश और रामकुमार के साथ उसके पिता के घर आया जहां चारों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी और दहेज की रकम देने के लिए दबाव बनाया। आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी अभद्रता की और वहां से चले गए आए दिन आरोपियों की हरकतों के चलते वह रिपोर्ट करने आई है पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!