Press "Enter" to skip to content

SPS COLLEGE : पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिवपुरी। शिवपुरी एसपीएस एकेडमी कॉलेज ऑफ एज्युकेशन शिवपुरी द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, महान कवि वक्ता एवं व्यक्तित्व के धनी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में वाजपेयी जी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाजपेयी जी के निधन से एक महान युग का अंत हो गया है। लोगों के जेहन पर वाजपेयी की जो अमिट छाप है उसे लोग शब्दों में बयां कर रहे हैं। उन्होंने जीवन में आने वाली हर विषम परिस्थितियों और चुनौतियों को स्वीकार किया आलोचनाओं के बाद भी अपनी भाषा को हमेशा संयमित रखा इसलिए धुर विरोधी भी उनके कायल रहे। श्रद्धांजलि सभा में एसपीएस संचालक अशोक ठाकुर, प्राचार्य पंकज भास्कर, सीपी गुप्ता, हर्ष सक्सेना, व्यवस्थापक सुनील तिवारी, क्रीड़ाधिकारी वसीम अहमद, व्याख्याता श्रीमती उपासना श्रीवास्तव, तृप्ति शर्मा, भारती अग्रवाल, शिल्पी तोमर, मैनेजर पुष्पेन्द्र अष्ठाना सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!