
शिवपुरी। आज शाम 4:30 बजे एक बालक असरफ पिता मुन्ना खान उम्र 16 साल निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी अपने छोटे भाई के साथ मोटरसायकल क्र. एम.पी. 33 एम.ई 2233 से जा रहा था अचानक माधवचैक पर मोटरसायकल अनियंत्रित होकर रोड साईड डिवाइडर से टकरा गई जिससे दोनों भाई घायल हो गये, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने वायरलेस सेट पर उक्त एक्सीडेट की सूचनासुनी, सूचना सुनते ही वह तत्काल मय टीम आर. विपिन, म.आर. सबाना के मौके पर पुहंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायलों को तत्काल ईलाज हेतू अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। पुलिस की तत्परता को देखकर आम जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बनी।






Be First to Comment