Press "Enter" to skip to content

दिनारा में मील के ताले टूटे, 25 बोरी सरसों चोरी / Dinara News

दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत दिनारा-पिछोर रोड अशोक होटल के पास िस्थत मील के चोरों ने ताले चटका दिए। चोर यहां से सरसों के कट्टे चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च को मील मालिक सतीश कुमार गुप्ता रोज की तरह अपना मील बंद कर घर चले गए। अगले दिन जब वह मील पर आए तो देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो मील में रखे 25 बोरी सरसों कीमत 50 हजार के कट्टे चोरी हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची यहां घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!