
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालीपुरा दो पक्षों में झगड़ा हो गया है जिसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार राधा पत्नी रवि जाटव उम्र 30 साल निवासी ग्वालीपुरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आरोपी ब्रजेश जाटव, उदय जाटव, कल्ला जाटव, शिब्बू जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष के फरियादी ब्रजेश जाटव पुत्र बादामी जाटव निवासी ग्वालीपुरा की रिपोर्ट पर आरोपी प्रीतम जाटव, सरवन जाटव, नरेश जाटव, रवि जाटव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों से राधा पत्नी रवि जाटव ब्रजेश जाटव पुत्र बादामी जाटव के यहां चोटें आई है। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस क्रॉस मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment