
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम लुकवासा खजूरो वाला शासकीय बोर से अज्ञात चोर बोरवेल की मोटर व स्टार्टर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रीना जाटव पत्नी लक्ष्मीनारायण जाटव उम्र 30 साल निवासी लुकवासा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है अज्ञात चोर शासकीय खजूरो वाले बोर की विद्युत मोटर व 100 मीटर केवल व स्टार्टर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना सुबह लगी तो थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।






Be First to Comment