
शिवपुरी। जिले बदरवास थाना क्षेत्र पीएस पेट्रोल पम्प एबी रोड गेराम ईश्वरी से अज्ञात चोरों ने एक टैंकर वाहन के डीजल टेंक से ताला तोड़कर डीजल चुरा लिया है। पुलिस ने वाहन चालक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गंधर्व सिंह पुत्र नोनेराजा बुंदेला निवसी ग्राम दवरी थाना राज घाट ललितपुर का आरोप है कि मेरे टैंकर वाहन क्रमांक एमपी 33 एच 2013 पेट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ था और मैं पास स्थिति होटल पर खाना खाने चला गया तथा तभी तीन अज्ञात युवक पास में घूम रहे थे संभवत: इन्हीं युवकों ने मौका पाकर मेरे टैंकर से 350 लीटर डीजल चुरा लिया है। जिसकी कीमती 25 हजार रुपए बताई गई है।






Be First to Comment