
शिवपुरी। विगत रात्रि पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग गुढ़ा रोड़ राजू कुशवाह के खेत में अवैध जुआ खेला रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. कोलारस अमरनाथ वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चैहान के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि सुरेश शर्मा,प्रआर. बृजेश दुबे, प्रआर.नवल सिंह,आर. नरेश दुबे,आर.दिलीप, आर.अमित, आर. बलवीर के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, घेराबंदी कर आरोपी कल्लू पिता रामस्वरूप सोनी उम्र 30 साल, रसीद पिता रफीक खॉन उम्र 51 साल, बबलू उर्फ मजहर पिता हबीब खॉन उम्र 40 साल निवसीगण कोलारस को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 ताश की गड्डी व 1750 रूपये नगद जप्त किए गये सम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
पोहरी पुलिस ने दबोचे चार जुआरी
बीती रात्रि में पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ग्राम ग्वालीपुरा में अवैध जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में थाना प्रभारी पोहरी निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. संजीव पवार,उनिन हेमा गौतम,आर. महेश, आर. मुकेश के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, घेराबंदी कर आरोपी पवन पिता रामगिर गोस्वामी उम्र 18 साल, शिशुपाल पिता रमेश राठौर उम्र 25 साल , संतोष पिता लालाराम धाकड़ उम्र 26 साल,दोमोदर पिता बाबूलाल धाकड़ उम्र 30 साल निवासीगण ग्वालीपुरा को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 ताश की गड्डी व 1040 रूपये नगद जप्त किए गये संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।






Be First to Comment