Press "Enter" to skip to content

राठौर युवा जागृति मंच का परिवार मिलन सहभोज सम्पन्न

महिलाओं-बच्चों की अनेक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
शिवपुरी- (RYJM) के द्वारा  दिनांक 19 अगस्त 2018 रविवार को सिद्ध क्षेत्र श्री बांकडे हनुमान मंदिर पर सभी युवा साथियों द्वारा परिवार मिलन एवं सहभोज (गोठ) का आयोजन किया गया जिसमें सभी युवा साथी, महिलाओं एवं बच्चों ने खूब आनंद लिया, जिसमें महिलाओं के लिए प्रतियोगिता ( चेयर रेस, बिंदी प्रतियोगिता, गुब्बारा प्रतियोगिता) एवं बच्चो के लिए भी झूला,इलेक्ट्रिक कार, जम्पिंग का आनद लेने के साथ साथ अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और इसके बाद विनर हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
 तथपश्चात सभी मंच के साथियो ने सपरिवार सहभोज का आनंद लिया।
        मंच के इस परिवार मिलन कार्यक्रम में  बहुत अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर एवं अपनी उपस्थित दर्ज कराकर शिवपुरी समाज बंधुओं ने ryjm के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करने पर सभी युवा साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!