Press "Enter" to skip to content

सद्भावना दिवस पर शासकीय सेवकों ने ली प्रतिज्ञा

शिवपुरी। सद्भावना दिवस के रूप में शासकीय सेवकों ने सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने सद्भावना दिवस के अवसर पर आज प्रात: 11 बजे सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। 
कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहा कि ”अधिकारी एवं कर्मचारी, जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करेंगे और हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएगें। इस मौके पर अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन सहित जिला अधिकारी एवं जिलाधीश कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!