
शिवपुरी। श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी गजेंद्र धाकड़ पुत्र कन्हैयालाल धाकड़ उम्र 30 वर्ष अपने दोस्त दीपक के साथ श्योपुर जा रहा था। रास्ते में सिद्ध-खो के पास दीपक को लघुशंका लगी तो दोनों वहीं रुक गए। दोस्त के जाते ही पीछे से राजपाल धाकड़ निवासी कैलारस और रितिक जोशी निवासी रामपुर आए और चाकू से हमला कर भाग गए। दीपक के साथ घायल गजेंद्र पोहरी अस्पताल पहुंचे। पोहरी से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।






Be First to Comment