Press "Enter" to skip to content

भाजपा नेता के मुनीम के थैले से बदमाश ने पार किए 20 हजार, घटना CCTV कैमरे में कैद

शिवपुरी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन की अग्रवाल कृषि सेवा केन्द्र के नाम से खाद बीज दुकान है। मुनीम राजकुमार पुत्र हरिवल्लभ अग्रवाल  उम्र 50 वर्ष निवासी सिद्धेश्वरी कॉलोनी सोमवार की दोपहर पंजाब नेशनल बैंक शाखा झांसी तिराहा शिवपुरी 28 हजार रुपए थैले में लेकर जमा करने पहुंचे। बैंक काउंटर पर लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे। अपनी बारी आने पर थैले में हाथ डाला तो सिर्फ 8 हजार रुपए निकले। 100 रुपए के नोटों की 10-10 हजार रुपए दो गड्डियां गायब थीं और नीचे से थैला कटा हुआ था। पता चला कि अज्ञात बदमाश ने ब्लेड से थैला काटकर 20 हजार रुपए पार कर दिए। घटना की जानकारी लगने पर देहात थाना पुलिस बैंक शाखा पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मुनीम के पीछे लाइन में लगे संदिग्ध युवक की पुलिस तलाश कर रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!