Press "Enter" to skip to content

अंधेकत्ल का पर्दाफाश: हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने रंजिशन की थी गजनलाल की हत्या

शिवपुरी। 12 जून को तेंदुआ थाना क्षेत्र में जगनाल जाटव की क्षत-विक्षत लाश पण्डित वाले खेत में खटिया पर पड़ी मिली जिस पर थाना तेन्दुआ अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के द्वारा शिवपुरी जिले में पदभार ग्रहण करते ही जिले के समस्त गंभीर अपराधों को गंभीरता से लिया, इसी तारतम्य में थाना तेन्दुआ के इस अंधे कत्ल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन में एवं एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस ब्लाईड मर्डर का खुलासा करने वालों को 10000 रू का ईनाम घोषित किया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में हत्या के सभी पहलुओं को खंगाला गया। खंगालने पर मृतक गजनलाल जाटव की पुरानी रंजिश का पता चला और हत्या के कुछ समय पहले तक मिलने वाली धमकियों का पता चला। पुलिस टीम द्वारा थाना तेन्दुआ के हिस्ट्रीसीटर बदमाश गुल्टू उर्फ राजाराम रावत उम्र 70 साल निवासी ख्यावदा थाना सिरसौद, हाल ग्राम देहरोद थाना तेन्दुआ सख्ती से पूछताछ की गई तो गुल्टू रावत ने स्वीकार किया कि उसने प्रदीप भार्गव पुत्र हरिचरण शर्मा निवासी भैरोन, बंटी शर्मा पिता नरेश शर्मा उम्र 24 साल निवासी भैरोन के साथ मिलकर मृतक से पुरानी रंजिश के चलते हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त आलाजरर एवं मृतक का सामान बरामद कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!