Press "Enter" to skip to content

CM Help Line निराकरण में टॉप थ्री में आया जिला

एसपी के निर्देशन में पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

शिवपुरी- शिवपुरी जिला सीएम हेल्पलाईन निराकरण करने के मामले में अब प्रदेश भर में ए ग्रेड में आकर तीसरे स्थान पर आ गया है। जबकि अब से पूर्व जिला सी ग्रेड में होकर सीएम हेल्पलाईन निराकरण करने के मामले में फिसड्डी दिखाई दे रहा था। एसपी राजेश हिंणगकर और उनकी टीम के विशेष प्रयासों के चलते शिवपुरी जिले नें प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले के भीतर पिछले लंबे समय से जो शिकायतें लंवित पड़ी हुई थी। उनके निराकरण करने में जो तेजी एसपी श्री हिंणगकर के कार्यकाल में देखने को मिली है वह अब से पूर्व पहले कभी नहीं देखी गई। वर्तमान में प्रथम स्थान पर सतना जिला है तो द्वितीय स्थान पर सिंगरौली जिला जबकि तृतीय स्थान पर शिवपुरी जिले का नाम दर्ज है। बताया जाता है कि एसपी श्री हिंगणकर के जिले में पदभार ग्रहण करने से पहले एल 4 पर लगभग डेढ़ सैंकड़ा शिकायतें लंबित थी। श्री हिंगणकर के कार्यकाल में इन शिकायतों का न सिर्फ तेजी से निराकरण किया गया है बल्कि शिकायत कत्र्ता को भी हर पहलू पर सन्तुष्टी दिलाई गई है। साथ ही अब एल 4 पर सिर्फ 12 शिकायतें ही ऐसी बची है जिनका निराकरण नहीं हो सका है। एल1,एल 2,एल 3 की शिकायतों पर नजर डाली जाए तो इनमें भी शिवपुरी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए विशेष स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की सूची में जिले का नाम टॉप थ्री में आने पर पुलिस कप्तान श्री हिंगणकर ने अपनी टीम को बधाई दी है। बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही शिवपुरी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। गौरतलब है कि एसपी राजेश हिंगणकर अब से पूर्व सतना जिले में पदस्थ थे। श्री हिंंगणकर की सतना में पदस्थी के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन के निराकरण में जिले को प्रथम स्थान की ऊंचाई पर लाकर खड़ा किया था। यहीं प्रयास पुलिस कप्तान के अब शिवपुरी में दिखाई दे रहे है। गौरतलब है कि सीसीटीएनएस में प्रदेश 49वें स्थान पर था जिसे एसपी श्री हिंगणकर ने अपनी टीम के साथ अच्छा कार्य करते हुए जिले को 49वें स्थान से हटाकर पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!