
वेतन न मिलने से फीके हुये रक्षा बंधन और ईद का त्यौहार
शिवपुरी। रक्षा बंधन का त्यौहार व ईद के एक दिन पहले तक अध्यापकों व शिक्षकों को कुछ संकुलों में वेतन न मिलने से पूरे जिले के अध्यापकों व शिक्षकों में संकुल प्राचार्यों के खिलाफ काफी रोश व्याप्त हो गया है। माह की 21 तारीख तक वेतन न दिला पाने वाले संकुल प्राचार्य व बीईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग अध्यापक संघों व शिक्षकों ने की है। अध्यापकों की सेवा पुस्तिका के अपडेषन को लेकर भी अध्यापकों को परेशान किया जा रहा है। अध्यापकों के छटवे वेतनमान के एरियर के भुगतान में लेट लतीफी के पीछे कमीषन खोरी को लेकर भुगतान प्रक्रिया पर प्रश्र चिन्ह लग गया है। प्रत्येक माह की 05 तारीख तक वेतन उपलब्ध कराये जाने एवं संकुलों पर समस्त अध्यापकों की सेवा पुस्तिका अपडेट करने की मांग को लेकर आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा एवं राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया सहित दो दर्जन से अधिक अध्यापकों व शिक्षकों ने गत दिवस जिला शिक्षाधिकारी आर ए प्रजापति से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला शिक्षाधिकारी ने मौके पर ही कई बावूओं की क्लास ले डाली तथा अगले दिवस में वेतन भुगतान करने के निर्देश दिये। साथ ही छटवे वेतनमान का एरियर षीघ्र भुगतान कराने की बात भी कही।






Be First to Comment