
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र स्थित जवाहर कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा का शव कमरे के अंदर कल फांसी के फंदे पर झूलता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से राशन कार्ड बनाने के फार्म, आधार कार्ड, मकान लॉन संबंधी कागज मिले हैं। देहात थाना एसआई नरेन्द्र गुर्जर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव फंदे से उतरवाया। अस्पताल लाकर पीएम कराया और परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। देर शाम अंत्येष्टि की गई। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।






Be First to Comment